Haq : यामी गौतम और इमरान हाशमी की नई फिल्म लेकर आ रही है सशक्त कहानी
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-24 15:04:00
India News Live,Digital Desk : राज़ी, तलवार और बधाई दो जैसी शानदार फिल्मों के बाद जंगली पिक्चर्स एक बार फिर दर्शकों के सामने एक दमदार थ्रिलर पेश कर रहा है। इस बार उनकी नई फिल्म का नाम है ‘हक़’, जो 1980 के दशक के एक ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट फैसले पर आधारित है। यामी गौतम और इमरान हाशमी पहली बार एक साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं और उनके फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं।
फिल्म का लेटेस्ट टीज़र जंगली पिक्चर्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। टीज़र में यामी और इमरान के बीच की केमिस्ट्री साफ़ झलक रही है। यामी इस फिल्म में साजिया बानो के असल किरदार में हैं, जबकि इमरान उनके पति और पेशेवर वकील की भूमिका निभा रहे हैं।
टीज़र से साफ़ तौर पर पता चलता है कि फिल्म मुस्लिम महिलाओं के अधिकार, मताधिकार और आत्मसम्मान की कहानी बयान करती है। यामी और इमरान अपने किरदारों में बेहद सजीव और प्राकृतिक लग रहे हैं। खास बात यह है कि यामी गौतम इस फिल्म के जरिए ‘आर्टिकल 370’ के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
शाहबानो मामला और फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी 1985 के विवादित शाहबानो मामले पर आधारित है। यह मामला उस तलाकशुदा मुस्लिम महिला शाह बानो बेगम की है, जिन्हें उनके पति मोहम्मद अहमद खान ने तलाक देने के बाद गुजारा भत्ता नहीं दिया। शाह बानो ने न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 23 अप्रैल 1985 को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
फिल्म में इस ऐतिहासिक फैसले की काल्पनिक प्रस्तुति को दर्शाया गया है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार और न्याय की लड़ाई की झलक है।
रिलीज़ डेट: 7 नवंबर, 2025