Government Guaranteed Investment : डाकघर टीडी योजना में पैसा लगाएं और फायदेमंद रिटर्न पाएं
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-03 17:47:00
India News Live,Digital Desk : बचत खातों पर मोटा मुनाफा देने के मामले में डाकघर ने सभी बैंकों को पीछे छोड़ दिया है। डाकघर ने अपनी योजनाओं की ब्याज दरों में कोई कमी नहीं की है। लोग अब बैंकों की तरह डाकघर में भी निवेश करते हैं। डाकघर में निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। यहां हम आपको डाकघर की एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें अगर आप 5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको सीधे 2.25 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।
डाकघर टीडी योजना के बारे में जानें
बैंकों की एफडी की तरह, डाकघर भी टीडी (टाइम डिपॉजिट) खाता संचालित करता है। एफडी की तरह, डाकघर के टीडी खाते में भी परिपक्वता पर एक निश्चित राशि प्राप्त होती है। इसमें गारंटीड रिटर्न शामिल होता है। डाकघर टाइम डिपॉजिट खातों पर 6.9 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।
5 साल के टीडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है
पोस्ट ऑफिस में 1 साल की टीडी पर 6.90 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस में 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। अगर आप पोस्ट ऑफिस में 5 साल की टीडी स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको गारंटी के साथ कुल 7,24,974 रुपये मिलेंगे। इस रकम में 2,24,974 रुपये का निश्चित रिटर्न भी शामिल है।
डाकघर में सभी ग्राहकों को समान रिटर्न मिलता है। जबकि बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों से ज़्यादा रिटर्न मिलता है। आपको बता दें कि डाकघर केंद्र सरकार के नियंत्रण में काम करता है। इसलिए इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। आम लोग अब बैंक एफडी की तरह ही डाकघर में भी निवेश करते हैं और अच्छा रिटर्न पाते हैं। डाकघर में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।