BREAKING:
November 02 2026 01:08 am

Google's 27th Birthday : गैराज से दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन तक का सफर

Post

India News Live, Digital Desk: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल आज 27 साल की हो गई है। इस खास मौके पर 27 सितंबर 2025 को गूगल ने अपने होमपेज पर रंग-बिरंगे डूडल के जरिए जश्न मनाया। यह कहानी है उस कंपनी की, जिसकी शुरुआत अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटे से गैराज से हुई और जिसने देखते ही देखते पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली।

गूगल नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी

गूगल का नाम "गूगोल" शब्द से लिया गया है। गणित में गूगोल का मतलब है – 1 के बाद 100 शून्य। यह नाम इसलिए चुना गया क्योंकि गूगल का मकसद था इंटरनेट पर मौजूद अरबों जानकारियों को व्यवस्थित करना और उन्हें हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध कराना।

कैसे हुई शुरुआत?

गूगल की नींव 1998 में दो छात्रों – लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने रखी थी। उस समय इंटरनेट नया-नया था और लोग ज्यादातर कंप्यूटर से ही ब्राउज़िंग करते थे। स्मार्टफोन पर सर्च करने की कल्पना तक नहीं की गई थी।

शुरुआत में गूगल का नाम "गूगल" नहीं बल्कि "बैकरब" था। बाद में नए नाम की तलाश हुई और 'गूगोल' से प्रेरित होकर 'Google' नाम चुना गया।

सिर्फ सर्च इंजन तक सीमित नहीं

आज गूगल महज एक सर्च इंजन नहीं है। इसने अपने दायरे को बढ़ाते हुए जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप्स, एंड्रॉइड, गूगल क्लाउड, एआई टूल्स और पिक्सेल फोन जैसे कई प्लेटफॉर्म और सेवाएं शुरू कीं।

गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet Inc. है, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में गिनी जाती है। आज लाखों-करोड़ों लोग गूगल पर हर रोज़ अपने सवालों के जवाब कुछ ही सेकंड में पाते हैं।

27 साल का यह सफर गूगल को दुनिया के सबसे भरोसेमंद नामों में शामिल कर चुका है।