सोने की चमक फिर फीकी, दामों में गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल के बीच भारत में सोने के भाव गिरे

Post

India News Live,Digital Desk : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव कुछ हद तक कम होने के बाद भारत में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इस साल 23 अप्रैल को सोने ने पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था। हालांकि इसके बाद लगातार उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा, जिससे निवेशकों की धड़कनें भी बढ़ीं।

आज का बाजार भाव
सोमवार, 30 जून 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 97,583 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर 89,463 रुपये पर आ गई है। दोनों कैरेट्स की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।

शहरों में सोने की कीमतें

दिल्ली: 22 कैरेट – ₹89,460 | 24 कैरेट – ₹97,583

मुंबई: 22 कैरेट – ₹89,317 | 24 कैरेट – ₹97,437

बेंगलुरु: 22 कैरेट – ₹89,305 | 24 कैरेट – ₹97,424

चेन्नई: 22 कैरेट – ₹89,311 | 24 कैरेट – ₹97,431

कोलकाता: 22 कैरेट – ₹89,315 | 24 कैरेट – ₹97,435

अंतरराष्ट्रीय असर
सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है, जहां हाजिर सोने की दर 0.3 प्रतिशत बढ़कर 3,281.65 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों में सुधार और डॉलर की कमजोरी को माना जा रहा है।

कनाडा और अमेरिका के बीच नया तनाव
इसी बीच अमेरिका और चीन के बीच 'रेयर अर्थ शिपमेंट' को लेकर बनी सहमति के बाद कुछ राहत तो मिली, लेकिन कनाडा द्वारा अमेरिकी कंपनियों पर नए टैक्स लगाए जाने से तनाव फिर बढ़ गया है। इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता रोक दी है और चेतावनी दी है कि अगर कनाडा पीछे नहीं हटा, तो अगले एक हफ्ते में उस पर नए टैरिफ लगा दिए जाएंगे।