Ganesh Visarjan 2025 : शुभ मुहूर्त और पूजा विधि की पूरी जानकारी
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-30 17:03:00
India News Live,Digital Desk : गणेशोत्सव का समापन गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ होता है। इस वर्ष 2025 में गणेश विसर्जन का पर्व रविवार, 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से गणपति की विदाई करेंगे और बप्पा से अगले साल जल्दी आने की प्रार्थना करेंगे।
अगर आप भी इस दिन विसर्जन के लिए शुभ समय जानना चाहते हैं, तो यहां पूरे दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
गणेश विसर्जन 2025 शुभ मुहूर्त (31 अगस्त)
प्रातः काल: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक – शुभ समय
मध्य प्रातः: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक – लाभ का समय
पूर्वाह्न: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक – अमृत चौघड़िया
दोपहर: 1:30 से 3:00 बजे तक – शुभ समय
सायंकाल: शाम 6:00 से 7:30 बजे तक – शुभ समय
रात्रि: शाम 7:30 से 9:00 बजे तक – अमृत चौघड़िया
इस दिन गणपति की प्रतिमा को जल में विसर्जित करने से पहले विधिपूर्वक पूजा करना शुभ माना जाता है। आरती, मोदक और नारियल का भोग लगाने के बाद बप्पा को विदाई दें। विसर्जन के समय परिवार के सभी सदस्य "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों के साथ बप्पा को विदा करें।