Ganesh Chaturthi 2025 : जानें शुभ तिथियां, धार्मिक महत्व और भगवान गणेश को प्रसन्न करने वाले विशेष मंत्र

Post

India News Live,Digital Desk : गणेश चतुर्थी का हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश का जन्मोत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष गणेशोत्सव 27 अगस्त 2025 से आरंभ होगा और दस दिनों तक चलने के बाद 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के दिन विधिवत विसर्जन के साथ संपन्न होगा।

इन दिनों घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। भक्त पूरे मन और आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धा भाव से मंत्रों का जाप किया जाए तो भगवान गणेश प्रसन्न होकर भक्तों को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और विघ्नों से मुक्ति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

भक्तों को गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन तक विशेष मंत्रों का जाप करने का संकल्प लेना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होते हैं।

भगवान गणेश को प्रसन्न करने वाले प्रमुख मंत्र

ॐ गं गणपतये नमो नमः

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दंती प्रचोदयात्॥

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

ॐ श्रीं गं गुब्याय गणपते वर वरद सर्वजन में वशमानाय स्वाहा॥

ॐ नमो ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं क्लीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन देहि चिंतां दूरं करोति स्वाहा॥

इन पवित्र मंत्रों के जाप से भगवान गणेश शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।