June 20 2026 05:47 am

पासवर्ड भूल गए? अब इंस्टाग्राम पर बिना पासवर्ड के करें लॉगिन – जानिए आसान तरीका

Post

India News Live,Digital Desk : आजकल सोशल मीडिया लोगों की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसके बिना ज़िंदगी अधूरी है। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और वॉट्सऐप तक, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई ऐप्स का इस्तेमाल कर रहा है। किसी को फोटो भेजनी हो या वीडियो कॉल पर बात करनी हो, इन ऐप्स ने ज़िंदगी बेहद आसान बना दी है, लेकिन यहां लॉगइन करने के लिए आपको एक खास नंबर वाले OTP की ज़रूरत होती है।

व्हाट्सएप पर ओटीपी काम करता है लेकिन इंस्टाग्राम की बात करें तो ऐसा नहीं है। यहां आपको आईडी-पासवर्ड के बारे में पता होना चाहिए। कई बार पासवर्ड याद न रहने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को तो पासवर्ड याद भी नहीं रहता। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो अब यह परेशानी खत्म होने वाली है। दरअसल, आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप बिना पासवर्ड डाले आईडी से लॉग इन कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं कैसे किया जा सकता है यह काम।

बिना पासवर्ड के इंस्टाग्राम पर लॉगइन कैसे करें? 
सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम डाउनलोड करें
अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम ऐप खोलें
प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
आपको ऊपर हैमबर्गर आइकन दिखाई देगा जहां आपको क्लिक करना है
इसके बाद अकाउंट सेंटर ऑप्शन पर जाएं
यहां आपको पासवर्ड और सिक्योरिटी ऑप्शन मिलेगा
इसके बाद लॉगइन एंड रिकवरी पर क्लिक करें
यहां सेव लॉगइन का ऑप्शन खुलेगा
जहां आप देख सकते हैं कि आपके पास कितनी आईडी हैं
जिस आईडी को आप सेव करना चाहते हैं उसकी डिटेल पर क्लिक करें
इसके बाद सेव्ड लॉगइन इंफॉर्मेशन पर क्लिक करें और ओके पर क्लिक करके दिखाई देने वाली जानकारी को चालू करें
अब आप बिना किसी पासवर्ड के अकाउंट खोल पाएंगे।