Explosive entry in 'Coolie': आमिर खान का नया लुक आया सामने, रजनीकांत के साथ दिखेंगे 'दहा' किरदार में
India News Live,Digital Desk : साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं ने सुपरस्टार आमिर खान के किरदार का नाम और उनका फर्स्ट लुक जारी किया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिग्गज अभिनेता रजनीकांत नजर आएंगे। वहीं, आमिर का ये नया लुक सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया ‘दहा’ का अंदाज
प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर आमिर खान का फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा, “#कुली की दुनिया से मिलिए #आमिरखान उर्फ़ दहा से। कुली 14 अगस्त को IMAX स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है।”
#AamirKhan as Dahaa, from the world of #Coolie ????⚡#Coolie is all set to dominate IMAX screens worldwide from August 14th ????@rajinikanth @Dir_Lokesh @anirudhofficial @iamnagarjuna @nimmaupendra #SathyaRaj #SoubinShahir @shrutihaasan @anbariv @girishganges @philoedit… pic.twitter.com/VOh8P23srt
— Sun Pictures (@sunpictures) July 3, 2025
इस लुक में आमिर खान ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में काफी इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसमें वे पाइप से धुआं उड़ाते दिख रहे हैं। फिल्म में उनका रोल एक कैमियो होगा, लेकिन उनका अंदाज उनके छोटे से रोल को भी खास बना रहा है।
फैंस का उत्साह चरम पर
फिल्म के इस नए अपडेट से फैंस बेहद खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, “लोकेश कनगराज और आमिर खान का कॉम्बिनेशन देखने लायक होगा।” वहीं एक और फैन ने कहा, “इतना स्टाइलिश कैमियो तो आज तक नहीं देखा।”
हाल ही में फिल्म के हिंदी वर्जन का नाम ‘मजदूर’ से बदलकर ‘कुली: द पावरहाउस’ कर दिया गया है, जिससे यह और भी अधिक दमदार लग रही है।
क्या है ‘कुली’ की कहानी?
‘कुली’ एक हाई ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें कई भाषाओं के सुपरस्टार नजर आएंगे। तेलुगु से नागार्जुन, कन्नड़ से उपेंद्र, मलयालम से सौबिन शाहिर और तमिल से सत्यराज जैसे नामी चेहरे फिल्म का हिस्सा होंगे।
इसके अलावा श्रुति हासन, रेबे मोनिका जॉन और जूनियर एमजीआर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि कैमरा संभाला है गिरीश गंगाधरन ने। फिल्म का निर्माण किया है सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन ने।