75 की उम्र में भी बिग बी का जलवा, करोड़ों की कमाई और करोड़ों की संपत्ति
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-17 17:57:00
India News Live,Digital Desk : अमिताभ बच्चन आज भी फिल्म और टीवी की दुनिया में उतने ही सक्रिय हैं जितने अपने करियर के शुरुआती दिनों में थे। फिलहाल वह कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 17 को होस्ट कर रहे हैं और इस उम्र में भी अपनी ऊर्जा और अंदाज़ से दर्शकों को प्रेरित कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी की कुल नेटवर्थ लगभग 1600 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से होती है। बताया जाता है कि कौन बनेगा करोड़पति 17 के हर एपिसोड के लिए उन्हें करीब 5 करोड़ रुपये फीस मिल रही है। वहीं, फिल्मों की बात करें तो वह औसतन 6 करोड़ रुपये लेते हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए उन्होंने 8–10 करोड़ रुपये तक की फीस ली थी।
मुंबई के आलीशान घर
मुंबई में अमिताभ बच्चन के कई घर हैं जिनमें ‘प्रतीक्षा’, ‘जनक’, ‘वत्स’ और ‘जलसा’ जैसे नाम शामिल हैं।
प्रतीक्षा की कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।
जुहू स्थित कपोल हाउसिंग सोसाइटी में वह और अभिषेक बच्चन मिलकर करीब 45 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
उनका बंगला वत्स फिलहाल सिटी बैंक इंडिया को किराए पर दिया गया है।
हाल ही में उन्होंने मुंबई में सी-फेसिंग अपार्टमेंट की 31वीं मंजिल पर नया घर भी खरीदा है।
इसके अलावा, उनके पास पुणे और फ्रांस में भी संपत्तियां हैं।
लग्ज़री कारों का कलेक्शन
बिग बी के पास 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की गाड़ियां हैं। उनके कलेक्शन में शामिल हैं:
रोल्स-रॉयस फैंटम (3 करोड़ रुपये)
मर्सिडीज़-बेंज GL 63 AMG (2.12 करोड़ रुपये)
रेंज रोवर 4.4D AB LWB (3.76 करोड़ रुपये)
पोर्श केमैन (61 लाख रुपये)