June 19 2026 11:02 am

Emily in Paris Season 5 Coming Soon : क्या ये स्ट्रेंजर थिंग्स को पछाड़ पाएगा

Post

India News Live,Digital Desk :  साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर स्क्विड गेम की चर्चा हर तरफ थी, लेकिन उसी साल एक ऐसी दूसरी वेब सीरीज भी आई जिसने बिना किसी एक्शन या भारी-भरकम सस्पेंस के दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीरीज ने अपनी हल्की-फुल्की कहानी और खूबसूरत लोकेशन्स के दम पर ओटीटी पर खूब पहचान बनाई थी। अब इसकी वापसी हो रही है और कहा जा रहा है कि इसका नया सीजन, नेटफ्लिक्स की ही लोकप्रिय सीरीज Stranger Things Season 5 को भी कड़ी टक्कर दे सकता है।

हम बात कर रहे हैं Emily in Paris की, जिसका पांचवां सीजन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आने वाला है। इसका चौथा सीजन 2024 में रिलीज हुआ था और दर्शकों ने इसे भी काफी पसंद किया था। अब फैंस को इस बात की उत्सुकता है कि नया सीजन कब तक स्ट्रीम होगा।

क्या है Emily in Paris की कहानी?

सीरीज की कहानी एमिली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शिकागो में मार्केटिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही होती है। अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए वह पेरिस आ जाती है और एक फैशन कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम शुरू करती है।

दूसरे देश में जाकर खुद को साबित करना आसान नहीं होता—इसे ही सीरीज बेहद हल्के और खुशनुमा अंदाज़ में दिखाती है। करियर, दोस्ती और रिश्तों के बीच एमिली कैसे संभलती है, यही इस शो की खूबसूरती है।

Emily in Paris Season 5: ओटीटी रिलीज डेट

Emily in Paris Season 5 इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। सीरीज को 18 नवंबर से स्ट्रीम किया जाएगा। मुख्य भूमिका में लिली कॉलिन्स के साथ
लुकास ब्रेवो, एशली पार्क, कैमिली रजात, लूसियन लेविसकाउंट और यूजेनियो फ्रांसेचिनी नजर आएंगे।
हाल ही में एमिली की स्टारकास्ट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनसे एक बार फिर इस शो के लौटने की चर्चा तेज हो गई है।