Elon Musk's U-turn : ट्रंप पर की गई तीखी टिप्पणियों पर जताया पछतावा
- by Priyanka Tiwari
- 2025-06-11 19:53:00
India News Live, Digital Desk: दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर की गई अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर माफ़ी मांगी है। बुधवार को मस्क ने स्वीकार किया कि उन्होंने जो कुछ लिखा, वह हद से ज्यादा चला गया।
मस्क ने कहा, "मुझे पिछले हफ्ते राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में किए गए कुछ पोस्ट्स पर खेद है। बात बहुत आगे निकल गई थी।"
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एलन मस्क ने ट्रंप की नीतियों, खासतौर पर उनके टैक्स और खर्च संबंधी प्रस्तावों पर तीखा हमला बोला था। मस्क ने इन्हें ‘नफरत से भरे कदम’ करार दिया था, जिससे मामला और गर्मा गया।
बदले में ट्रंप ने भी मस्क को नहीं बख्शा और खुलेआम चेतावनी दी कि अगर उन्होंने 2026 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स का समर्थन किया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
हालांकि, अब मस्क के सुर नरम हो गए हैं। उन्होंने अपने कुछ भड़काऊ पोस्ट्स को डिलीट कर दिया है, लेकिन ट्रंप की तरफ से अब तक कोई नरमी नहीं दिखाई दी है। दोनों के बीच की यह तनातनी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।