BREAKING:
July 26 2026 03:02 pm

EC's strictness on Rahul Gandhi : दोहरी वोटिंग के आरोप पर सबूत दो या देश से माफी मांगो

Post

India News Live,Digital Desk : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में धांधली और फर्जी वोटर आईडी कार्ड से जुड़े आरोप लगाए थे। 7 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शकुन रानी नाम की महिला का उदाहरण देते हुए दावा किया कि इस महिला ने दो बार वोट डाला।

राहुल गांधी का कहना है कि वे सिर्फ चुनाव आयोग के आंकड़े साझा कर रहे थे। लेकिन चुनाव आयोग ने इस दावे को खारिज कर दिया है। आयोग के मुताबिक, उनके द्वारा दिखाए गए दस्तावेज आधिकारिक नहीं हैं और शुरुआती जांच में यह भी साफ हो गया कि शकुन रानी ने केवल एक बार मतदान किया है। खुद शकुन रानी ने भी इस बात की पुष्टि की है।

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से मांग की है कि वे यह साबित करें कि किसी ने दो बार वोट डाला है, और इसके लिए वे जिन दस्तावेजों पर भरोसा कर रहे हैं, उन्हें उपलब्ध कराएं।

9 अगस्त को चुनाव आयोग ने दो टूक कह दिया—अगर राहुल गांधी अपने आरोपों के समर्थन में हलफनामा नहीं देते, तो उन्हें देश से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी होगी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी हाल ही में एक वेबसाइट लॉन्च कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने लोगों से चुनावों में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अभियान में जुड़ने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी लिखा—"वोट चोरी, एक व्यक्ति एक वोट के लोकतांत्रिक सिद्धांत पर सीधा हमला है।"