15 अगस्त दोपहर बाद हटेगा दिल्ली सीमा में मालवाहक वाहनों पर डायवर्जन, यातायात व्यवस्था होगी सामान्य
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-14 17:40:00
India News Live,Digital Desk : गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों के लिए राहत भरी खबर है। 15 अगस्त की दोपहर बाद, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम खत्म होते ही डायवर्जन और प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में यातायात व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया था। यह प्लान 14 अगस्त रात 10 बजे से शुरू होकर 15 अगस्त के कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि अगर यातायात से जुड़ी कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें।
डायवर्जन की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:
चिल्ला बॉर्डर: दिल्ली जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए आगे बढ़ेंगे।
डीएनडी बॉर्डर: दिल्ली जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे।
कालिंदी कुंज बॉर्डर: दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे: दिल्ली जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परी चौक, पी-थ्री, कासना, सिरसा होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आगे जाएंगे।
परी चौक: दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन परी चौक से पी-थ्री, कासना, सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते आगे बढ़ेंगे।