क्या कंगना रनौत ने कर ली गुपचुप शादी? मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा वादा

Post

India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत इन दिनों एक वायरल वीडियो के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कंगना की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिसमें वे मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आईं। इस लुक को देखते ही इंटरनेट पर कयासों का बाजार गर्म हो गया कि क्या कंगना ने बिना किसी को बताए शादी कर ली है? अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इन अफवाहों का करारा जवाब दिया है।

"एक्टर्स हर दिन अलग रोल करते हैं"

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वायरल न्यूज आर्टिकल साझा करते हुए सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और वायरल हो रही तस्वीरें उनके 'कैरेक्टर मेकअप' का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं हर दिन शूट कर रही हूं। किसी ने रैंडम फोटो खींच ली। पर किसी शादीशुदा महिला के लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स हर दिन अलग-अलग किरदार निभाते हैं।"

कंगना का फैंस से किया गया खास वादा

शादी की अफवाहों पर चुटकी लेते हुए कंगना ने अपने फैंस से एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "मैं आप सभी से वादा करती हूं कि मैं चुपचाप शादी नहीं करूंगी।" इस बयान के बाद उन लोगों की बोलती बंद हो गई है जो उनकी गुपचुप शादी की खबरें फैला रहे थे। कंगना ने यह भी बताया कि इस लुक के वायरल होने के बाद उन्हें लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं, जिससे वे काफी परेशान हो गई थीं।

शूटिंग की गर्मी और चैलेंजिंग लाइफ

अपने दूसरे पोस्ट में कंगना ने उन एंकर्स और लोगों पर भी निशाना साधा जो गर्मी की शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, "न्यूज एंकर्स एसी स्टूडियो से बाहर की हीटवेव की शिकायत कर रहे हैं, हम जैसे लोगों का क्या जो आउटडोर शूटिंग कर रहे हैं, इतनी सारी लाइट्स और बंद जगहों के बीच काम कर रहे हैं। शिकायतें करना बंद कीजिए। जिंदगी जब तक चैलेंजिंग है, तभी तक वह अच्छी है। अगर जीवन आसान और प्रिडिक्टेबल है, तो वह मौत के बराबर है।"

क्या है कंगना का आगामी वर्कफ्रंट?

कंगना रनौत फिलहाल अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। उनकी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा, वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग में भी जुटी हुई हैं। फैंस उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।