'Dhurandhar' movie sparks controversy in Pakistan : बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों के बिना अनुमति इस्तेमाल पर भड़की PPP
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-10 15:28:00
India News Live,Digital Desk : साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अब धुरंधर का नाम शामिल हो गया है। रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ने भारत में दर्शकों का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है। लेकिन वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में यह फिल्म विवादों में घिर गई है।
पाकिस्तान में विरोध
पाकिस्तान में राजनीतिक पार्टियों ने फिल्म पर सवाल उठाए हैं। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) की सीनियर नेता और सिंध टास्क फोर्स की सदस्य सुमेता अफजल सैयद ने आरोप लगाया है कि फिल्म में बेन्ज़ीर भुट्टो की तस्वीरें बिना अनुमति के दिखाई गई हैं।
सुमेता अफजल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:
"हाल ही में रिलीज़ हुई भारतीय फिल्म #Dhurandar ने ग़ैरक़ानूनी ढंग से शहीद मोहतरमा बेनज़ीर भुट्टो की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है और बेशर्मी से PPP को आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी रखने वाली पार्टी के रूप में दिखाया गया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और सरकार से आग्रह करते हैं कि वह पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित लोकतांत्रिक नेता को बदनाम करने के भारत के इस प्रयास का तत्काल संज्ञान ले। PPP हमेशा कट्टरपंथ के खिलाफ खड़ी रही है।"
फिल्म की कमाई और विवाद
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई कर रही है, लेकिन इस विवाद ने पाकिस्तान में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल मचा दी है। फिल्म के मेकर्स और भारत सरकार की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मनोरंजन और सच्चाई के बीच की सीमा कहाँ तक हो सकती है, खासकर जब इसमें अंतरराष्ट्रीय नेताओं और संवेदनशील राजनीतिक मुद्दों को दिखाया जाता है।