'De De Pyaar De 2': अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी ने मचाई धूम
- by Priyanka Tiwari
- 2025-11-28 17:44:00
India News Live,Digital Desk : अगर इस वीकेंड आप फैमिली के साथ कोई मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं और हंसी-मज़ाक और मस्ती का मूड है, तो ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।
इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, मीजान जाफरी और आर. माधवन जैसे कलाकार हैं। खासकर आर. माधवन ने रकुल प्रीत सिंह के पिता का किरदार निभाते हुए अपनी कमाल की एक्टिंग से फैंस का ध्यान खींचा।
फिल्म को मिली शानदार रिस्पॉन्स
अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज व लव फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद मस्ती 4 और 120 बहादुर जैसी फिल्मों ने भी रिलीज़ मार्केट में एंट्री की, लेकिन दे दे प्यार दे 2 ने अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यह बढ़कर 12 करोड़ तक पहुंच गया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 50 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया। अब 14वें दिन के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, फिल्म लगभग 1.25 करोड़ और कमा सकती है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 67.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विदेशों में फिल्म का प्रदर्शन स्थिर रहा, वहीं भारत में सप्ताह के दिनों में मामूली कमाई के बावजूद उम्मीद है कि फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी 52 वर्षीय आशीष के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने से उम्र में छोटी प्रेमिका आयशा के परिवार का दिल जीतने की कोशिश करता है। मुख्य संघर्ष आयशा के पिता, आर. माधवन के साथ शुरू होता है, जो कॉमेडी और भावनात्मक टकराव दोनों का तड़का देते हैं।
सहायक कलाकारों में मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर अपनी भूमिकाओं में शानदार लगे।