BREAKING:
August 06 2026 01:48 pm

Charlie Kirk's murder : एफबीआई की बड़ी नाकामी और काश पटेल की मुश्किलें बढ़ीं

Post

India News Live,Digital Desk : डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या ने सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस मामले को एफबीआई की सबसे बड़ी नाकामी माना जा रहा है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस घटना के बाद एफबीआई निदेशक काश पटेल को उनके पद से हटा दिया जा सकता है।

चार्ली किर्क की हत्या के मामले में काश पटेल को अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश होने का आदेश भी दिया गया है। फॉक्स न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार, काश से एफबीआई निदेशक का पद वापस लिया जा सकता है और उनकी जगह एंड्रयू बेली को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

शूटर और एफबीआई की गलती

हत्या के कुछ घंटे बाद ही एफबीआई ने शक के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। लेकिन जल्दबाजी में निदेशक काश पटेल ने गलत पोस्ट साझा कर दी। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने काश की तारीफ भी की और कहा कि उन्हें एफबीआई पर गर्व है।

लेकिन बाद में मामला साफ हुआ कि हिरासत में लिए गए दोनों लोग निर्दोष थे। सही आरोपी, टेलर रॉबिन्सन तक पहुँचने में एफबीआई को दो दिन लग गए।

काश पटेल की मुश्किलें बढ़ीं

फॉक्स न्यूज़ के मुताबिक, व्हाइट हाउस में ट्रंप के कई करीबी अब काश पटेल पर भरोसा नहीं करते। अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी का नाम भी इस सूची में शामिल है। एपस्टीन फाइल को लेकर उठे विवाद के बाद पाम का रुख एफबीआई के उप निदेशक डैन बोंगिनो के खिलाफ भी हो गया।

एफबीआई अब एपस्टीन फाइल की जांच कर रही है, और इसी कारण काश पटेल पहले से ही जांच के घेरे में हैं। इसके अलावा, एफबीआई के तीन पूर्व एजेंट भी काश की भूमिका पर सवाल उठा चुके हैं। चार्ली किर्क की हत्या ने उनके लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Tags:

चार्ली किर्क हत्या Charlie Kirk murder एफबीआई नाकामी FBI failure काश पटेल Kash Patel ट्रंप के करीबी Trump ally एंड्रयू बेली Andrew Bailey अमेरिकी कांग्रेस US Congress व्हाइट हाउस White House टेलर रॉबिन्सन Taylor Robinson एफबीआई जांच FBI investigation एपस्टीन फाइल Epstein file पाम बॉन्डी Pam Bondi उप निदेशक Deputy Director एफबीआई एजेंट FBI agents हत्या की कहानी murder case अपराध और न्याय crime and justice अमेरिकी राष्ट्रपति US President राजनीतिक विवाद political controversy ट्रंप सहयोगी Trump associate मीडिया रिपोर्ट Media reports जांच और परिणाम Investigation outcome अपराधी पकड़ना Catching criminal अमेरिकी कानून US law ट्रंप प्रशासन Trump administration अंतर्राष्ट्रीय चर्चा global discussion आपराधिक जांच criminal investigation फॉक्स न्यूज़ रिपोर्ट Fox News report अमेरिका में हत्या Murder in America ट्रंप सरकार Trump government जांच प्रक्रिया Investigation process राजनीतिक दबाव Political Pressure