BREAKING:
August 05 2026 09:36 pm

Chaos on the Varanasi-Lucknow Intercity train : भीड़ और बोगी विवाद में यात्रियों के बीच मारपीट

Post

India News Live,Digital Desk : बनारस से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच बोगी में चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। ट्रेन में पहले से ही भारी भीड़ थी और जैसे-जैसे रास्ते में स्टेशन आते गए, यात्रियों का दबाव बढ़ता चला गया। इसी बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि सेकेंड सीटिंग कोच में आरक्षित सीटों के बावजूद कई यात्री अनारक्षित टिकट लेकर सफर कर रहे थे, जिससे बोगी में पहले से ही जगह की कमी थी। जब ट्रेन अमेठी स्टेशन पर पहुंची और वहां से भी बड़ी संख्या में यात्री चढ़ने लगे, तो अंदर बैठे यात्रियों से उनका विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। बोगी के गेट के पास यात्रा कर रही कुछ महिला यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद डरावनी हो गई। मारपीट और गाली-गलौज के बीच महिलाएं रोने लगीं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

इस पूरी घटना का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। शिकायत मिलने पर रायबरेली स्टेशन पर आरपीएफ ने बोगी की जांच की, लेकिन मौके पर कोई ठोस साक्ष्य न मिलने के कारण किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो सका। आरपीएफ ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं।