रक्षाबंधन से पहले खुशखबरी केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 3% DA बढ़ोतरी का तोहफा
India News Live,Digital Desk : रक्षाबंधन से पहले सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। अनुमान है कि जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही यह अब मौजूदा 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो सकता है। आमतौर पर सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाती है। सरकारी कर्मचारियों को DA दिया जाता है, जबकि पेंशनभोगियों को DR (महंगाई राहत) दिया जाता है।
AICPI-IW के आंकड़ों के मुताबिक इतना बढ़ सकता है DA
आमतौर पर सरकार अपने कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा और सुधार के लिए हर 10 साल में एक वेतन आयोग का गठन करती है। 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है, जो 1 जनवरी, 2016 से लागू हुआ था। अब सभी को 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतज़ार है, जिसके 1 जनवरी, 2026 से लागू होने की उम्मीद है।
सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है ताकि कर्मचारियों के वेतन को भी बढ़ती महंगाई के हिसाब से समायोजित किया जा सके। जनवरी में डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जो 5 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया। अब जून में अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़े आने के बाद इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
डीए फॉर्मूले के मुताबिक, डीए में 58.18 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है। सरकारी घोषणा के बाद डीए वेतन में जुड़ जाता है। आमतौर पर त्योहारी सीजन से पहले इसकी घोषणा की जाती है। ऐसे में इस बार भी डीए बढ़ोतरी का ऐलान अक्टूबर में दिवाली के आसपास हो सकता है।
डीए 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा, लेकिन केंद्र सरकार आमतौर पर त्योहारों से ठीक पहले सितंबर या अक्टूबर में इसकी घोषणा करती है। जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए यह डीए वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत अनुशंसित अंतिम वृद्धि होगी, जो 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है। सरकार जब भी डीए वृद्धि की घोषणा करेगी, वह 1 जुलाई से ही प्रभावी होगी। साथ ही, 8वें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया में भी तेजी आने की उम्मीद है।