BREAKING:
July 17 2026 09:28 pm

CBI ने CGHS के अफसरों को रिश्वतखोरी के आरोप में धर दबोचा, अस्पतालों से वसूली का बड़ा खुलासा

Post

India News Live,Digital Desk : सीबीआई की टीम ने केंद्रीय स्वास्थ्य योजना (CGHS) के अपर निदेशक और मुख्य निरीक्षक को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। शिकायत में बताया गया कि CGHS बिलों के भुगतान के लिए अस्पतालों से 2 प्रतिशत कमीशन वसूला जाता था। बिना कमीशन के बिल का भुगतान रोक दिया जाता था। इस पूरी राशि की वसूली मुख्य निरीक्षक लवेश सोलंकी कर रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद कार्यालय से कई कर्मचारी भाग गए। मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों से सीबीआई ने पूछताछ की, लेकिन अजय कुमार और लवेश सोलंकी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद टीम ने कागजात और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी, जो देर रात तक जारी रही।

सीबीआई की टीम अस्पतालों से वसूली की जानकारी जुटा रही है। अजय कुमार और लवेश सोलंकी किन अस्पतालों में कमीशन वसूल रहे थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। देखा जा रहा है कि किन अस्पतालों को CGHS पैनल का लाइसेंस निलंबित करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली गई। शिकायतकर्ता विशाल ने भी लवेश सोलंकी के खिलाफ सीबीआई को अहम जानकारी दी।

लवेश सोलंकी और अस्पताल संचालक विशाल के बीच लंबे समय से सौदेबाजी चल रही थी। लवेश ने 50 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे विशाल ने पांच-पांच लाख की किश्तों में देने की पेशकश की। मंगलवार को रकम की पहली किश्त पांच लाख रुपये देने के दौरान ही सीबीआई ने तीन आरोपितों को धर दबोचा।