130 करोड़ का बजट, 65 करोड़ की कमाई, फिर भी ओटीटी पर हिट
India News Live,Digital Desk : ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक फिल्म रिलीज़ हुई है, जिसे सिनेमाघरों में आने के बाद ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। यह फिल्म 3 महीने पहले थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 2 घंटे 24 मिनट की यह मूवी दर्शकों और आलोचकों दोनों के लिए किसी खास कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाई।
लेकिन ओटीटी पर आते ही कहानी बदल गई। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गई है और दर्शक इसे बड़ी संख्या में देख रहे हैं।
ओटीटी पर छाई यह फ्लॉप फिल्म
इस फिल्म की रिलीज़ डेट थी 1 अगस्त 2025, लेकिन थिएटर्स में इसे नकारात्मक रिव्यू मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मल्टी-स्टारर फिल्म का बजट करीब 130 करोड़ था। लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने केवल 47 करोड़ और वर्ल्डवाइड 65 करोड़ की कमाई की।
फिल्म की कहानी एक सरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गैंगस्टर्स की फैमिली में शादी के चक्कर में फंस जाता है। यह फिल्म मुख्य रूप से कॉमेडी जॉनर की है, लेकिन बीच-बीच में एक्शन भी देखने को मिलता है।
और हां, यह फिल्म 2010 की अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है।
कौन सी फिल्म है?
अब बात हो रही है “सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2)” की।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में शामिल हो गई है। 2025 की यह कॉमेडी-थ्रिलर अब मस्ट-वॉच बन चुकी है।
सुपरस्टार्स भी नहीं ला सके जादू
फिल्म में सुपरस्टार्स की भरमार है। अजय देवगन के अलावा, इसमें रवि किशन, नीरु बाजवा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर और चंकी पांडे जैसे कई कलाकार अहम किरदार निभाते हैं।
फिर भी, सन ऑफ सरदार 2 दर्शकों के दिल को जीतने में सफल नहीं हो पाई।