नया धमाका! बीएसएनएल का प्रीमियम BiTV प्लान, एक ही पैक में टीवी और OTT का मज़ा
India News Live,Digital Desk : सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी BiTV सेवा के लिए एक नया प्रीमियम प्लान लॉन्च किया है जो पारंपरिक DTH सेट-टॉप बॉक्स को बेअसर कर सकता है। अभी तक बीएसएनएल अपने मोबाइल यूजर्स को मुफ्त BiTV सेवा प्रदान कर रहा था, लेकिन नए प्रीमियम पैक में और भी बड़े फायदे शामिल किए गए हैं। इसमें यूजर्स को 450+ लाइव टीवी चैनल और 25 लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
बीएसएनएल BiTV प्रीमियम प्लान के फायदे:
कंपनी ने अपने X (पहले ट्विटर) हैंडल पर इस प्लान की जानकारी साझा की है। नया BiTV प्रीमियम पैक सिर्फ़ 151 रुपये प्रति माह (यानी लगभग 5 रुपये प्रतिदिन) में उपलब्ध है। इसमें 450 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 25 प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस शामिल है। इनमें SonyLIV, Zee5, ShemarooMe, SunNXT, Fancode और ETV Win जैसे बड़े नाम शामिल हैं। बीएसएनएल ने इसे ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट पैक बताया है।
सस्ते पैक भी लॉन्च
प्रीमियम पैक के साथ, बीएसएनएल ने दो सस्ते पैक भी पेश किए हैं:
28 रुपये का 30-दिन का पैक: इसमें 7 ओटीटी ऐप्स और 9 मुफ्त ओटीटी ऐप्स मिलते हैं।
29 रुपये वाला पैक: इसमें भी लगभग वही फायदे हैं, लेकिन ओटीटी ऐप्स की लिस्ट थोड़ी अलग है। यह पैक खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो रीजनल कंटेंट पसंद करते हैं।
क्यों खास है यह प्लान?
बीएसएनएल का यह नया कदम डीटीएच मार्केट को सीधी चुनौती देता है। डीटीएच कनेक्शन में अलग-अलग चैनल पैक चुनने पड़ते हैं, लेकिन इस प्लान में यूजर्स को एक ही सब्सक्रिप्शन में टीवी और ओटीटी दोनों का आनंद मिल रहा है। इस तरह, बीएसएनएल का यह प्रीमियम प्लान इंटरनेट टीवी और ओटीटी देखने वालों के लिए एक किफायती और ऑल-इन-वन समाधान बन सकता है।
इस तुलना में जियो का 299 रुपये वाला प्लान
सबसे किफायती है। इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5GB ट्रू 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें केवल 149 रुपये में तीन महीने का जियोसिनेमा मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
इस प्लान में आपको JioTV और Jio AICloud (50GB स्टोरेज) का मुफ़्त एक्सेस भी मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद, स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है। हालाँकि, ध्यान रखें कि OTT एक्सेस बरकरार रखने के लिए, प्लान खत्म होने के 48 घंटों के भीतर रिचार्ज कराना ज़रूरी है।