BSNL का ₹347 प्लान बना बजट यूजर्स की पहली पसंद
India News Live,Digital Desk : सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल अपने किफायती रिचार्ज प्लान के लिए मशहूर है और ग्राहकों के लिए अक्सर नए प्लान पेश करती रहती है। इस नए रिचार्ज प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस, वैलिडिटी और डेटा लगभग ₹7 प्रति दिन की कीमत पर मिलेगा।
BSNL का 347 रुपये का रिचार्ज
प्लान: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 347 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और 100 SMS मैसेज मिलते हैं, जिसकी वैलिडिटी 50 दिन है। यह प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से काफी सस्ता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। गौरतलब है कि BSNL ने देश के कई हिस्सों में 4G कनेक्टिविटी शुरू कर दी है और अगले साल 5G कनेक्टिविटी भी शुरू करने की उम्मीद है।
वोडाफोन आइडिया का वीआई प्लान
28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही, रात 12:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक मुफ्त डेटा भी मिलता है।
एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान:
वीआई की तरह, एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा + 1.5GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है और उपयोगकर्ताओं को सोनीलिव सहित 20 ओटीटी प्लेटफॉर्म की मुफ्त सदस्यता मिलती है। इसी तरह, इस प्लान के साथ परप्लेक्सिटी प्रो एआई की एक साल की सदस्यता भी मुफ्त में दी जाती है।