BREAKING:
July 24 2026 07:06 am

Boat accident in Mozambique : 3 भारतीयों की मौत, 5 लापता, बचाव अभियान जारी

Post

India News Live,Digital Desk : हिंद महासागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है और 5 अभी तक लापता हैं। बचाव दल उनकी तलाश में जुटा हुआ है।

यह हादसा शुक्रवार को मोजाम्बिक के बीरा पोर्ट के पास हुआ। मोजाम्बिक में भारतीय दूतावास के अनुसार, नाव में टैंकर के क्रू मेंबर्स सवार थे और उन्हें रोजाना की तरह ऑपरेशन ट्रांसफर के लिए टैंकर पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नाव पलट गई।

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
नाव में कुल 14 भारतीय नागरिक सवार थे। नाव पलटने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। भारतीय दूतावास ने बताया:

"दुर्भाग्यवश इस हादसे में कुछ भारतीयों की जान चली गई और कुछ लापता हैं। हम मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।"

बचाव अभियान में मिली सफलता
दूतावास के अनुसार, हादसे के बाद 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी हैं।

स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से लापता 5 भारतीयों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका। भारतीय दूतावास ने आश्वासन दिया है कि पूरे ऑपरेशन पर नजर बनी हुई है।