BREAKING:
September 10 2026 07:19 am

UN प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलावल भुट्टो को भारतीय मुस्लिम अधिकारी का ज़िक्र सुनकर आई चुप्पी

Post

India News Live,Digital Desk : संयुक्त राष्ट्र में मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी उस समय असहज हो गए जब एक मिस्र मूल के अमेरिकी पत्रकार ने उन्हें भारत पर लगाए आरोपों पर घेर लिया। बिलावल ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले को भारत सरकार एक "राजनीतिक हथियार" की तरह इस्तेमाल कर रही है ताकि देश के मुस्लिमों को बदनाम किया जा सके।

इस पर अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क (ATN) के वरिष्ठ पत्रकार अहमद फथी ने बिलावल को टोकते हुए कहा, “सर, मैंने दोनों पक्षों की मीडिया ब्रीफिंग देखी है। भारत की तरफ से जो अधिकारी ब्रीफिंग दे रहे थे, उनमें एक भारतीय मुस्लिम सैन्य अधिकारी भी शामिल थीं।”

यह सुनकर बिलावल कुछ पल के लिए चुप रह गए और बोले, “ठीक है, जहां तक ऑपरेशन का सवाल है, आप सही कह रहे हैं।” इसके बाद फथी ने भी संक्षिप्त जवाब में कहा, “ठीक है।”

पत्रकार जब अगला सवाल पूछने वाले थे, तब बिलावल ने उन्हें बीच में रोकते हुए एक बार फिर भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, भारत की ओर से प्रेस को जानकारी देने वाले अधिकारियों में कर्नल सोफिया कुरैशी भी शामिल थीं, जो एक मुस्लिम महिला सैन्य अधिकारी हैं।