BREAKING:
October 29 2026 07:09 am

बिहार की मशहूर भोजपुरी गायिका देवी ने बिना शादी के बच्ची को जन्म दिया, बनी सिंगल मदर

Post

India News Live,Digital Desk : बिहार की चर्चित भोजपुरी गायिका देवी ने मंगलवार को ऋषिकेश एम्स में अपनी बेटी को जन्म दिया। खास बात यह है कि देवी ने शादी या पति के बिना इस नन्हे मेहमान का स्वागत किया। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा तकनीक का सहारा लेकर सिंगल मदर बनने का साहसिक कदम उठाया, जो परंपराओं को चुनौती देता है और समाज के लिए एक मिसाल बन गया है।

सिंगल मदर बनने में मदद की स्पर्म बैंक पद्धति

परिवार के अनुसार, देवी ने जर्मनी में स्पर्म बैंक पद्धति के जरिए गर्भधारण किया। बच्चे के जन्म के कुछ ही घंटों बाद देवी ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि इस नए सफर में उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिली है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

गायिका के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। कई प्रशंसकों ने कहा कि देवी ने समाज के पारंपरिक नियमों को चुनौती देते हुए एक नया अध्याय लिखा है। वहीं, कुछ लोग इसे लेकर अलग राय रखते हैं और सोचते हैं कि बच्ची के लिए पिता की भूमिका कौन निभाएगा।

इस कदम ने साबित कर दिया कि आधुनिक चिकित्सा और व्यक्तिगत हिम्मत के जरिए महिलाएं अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकती हैं।