Bigg Boss 19's new twist : दीवाली वीक में कौन होगा घर से एलिमिनेट
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-17 17:29:00
India News Live,Digital Desk : सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने फाइनल राउंड की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। सीजन की शुरुआत में कई कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की थी, और दो महीने बाद भी घर में अभी 14 कंटेस्टेंट टिका हुआ है।
इस हफ्ते के नॉमिनेशन में जिन कंटेस्टेंट्स के नाम आए हैं, उनमें गौरव खन्ना, मालती चहर, नीलम गिरी और मृदुल तिवारी शामिल हैं।
दीवाली और वीकेंड का ट्विस्ट
इस बार वीकेंड पर दीवाली पड़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान वीकेंड के वार में किसी को भी बाहर नहीं करेंगे। लेकिन बिग बॉस के लिए ट्विस्ट लाना आम बात है। दीवाली वीक में भले ही कोई एलिमिनेशन न हो, लेकिन मिड वीक एविक्शन में एक कंटेस्टेंट का सफर जरूर खत्म होगा।
मिड वीक एविक्शन में बाहर हो सकती हैं मालती चहर
बिग बॉस की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले एक सोशल मीडिया पेज ने बताया कि नवां हफ्ता मिड वीक में एलिमिनेशन का होगा। और इस बार घर से बाहर जाने वाली हैं मालती चहर, जो इस सीजन की दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं।
मालती ने शहबाज बदेशा के बाद घर में एंट्री की थी। शुरुआत में उनकी पर्सनैलिटी काफी स्ट्रॉन्ग लग रही थी, लेकिन धीरे-धीरे उनका गेम फैंस को पसंद नहीं आ रहा। सोशल मीडिया पर सिर्फ 10% वोट्स मिलने के कारण उनके बाहर जाने की संभावना सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है।
‘फुसकी बम’ क्यों बनीं मालती चहर?
दीवाली वीक में, मालती चहर को इस सीजन का ‘फुसकी बम’ कहा जा सकता है। घर में कदम रखते ही उन्होंने शुरुआत में जोरदार इम्प्रेशन बनाया, लेकिन अब उनका गेम कमजोर नजर आने लगा है।
जब भी नेहल और फरहाना उनसे बहस करती हैं, तो या तो वह उन्हें इग्नोर कर देती हैं या फिर शहबाज और अमाल मलिक को उनके सामने खड़ा कर देती हैं। इस वजह से फैंस को लगने लगा है कि वह भी तान्या मित्तल और नीलम की तरह दूसरों के कंधे पर गेम खेल रही हैं।