BREAKING:
September 11 2026 07:27 pm

Bigg Boss 19 : सलमान खान का नया लुक और शो की पॉलिटिकल थीम ने बढ़ाया रोमांच

Post

India News Live,Digital Desk : टीवी और फिल्मी दुनिया का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 आखिरकार दर्शकों के सामने आने को तैयार है। लंबे इंतज़ार और अफवाहों के बाद अब यह साफ हो गया है कि शो तय समय पर शुरू होगा। शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार नया सीज़न नहीं आएगा, जिससे फैंस निराश थे, लेकिन एंडेमोल और चैनल के बीच समझौते के बाद शो पर काम शुरू कर दिया गया।

शो के ऑन-एयर होने से पहले ही सलमान खान का पहला लुक और बिग बॉस 19 का नया सेट सामने आ चुका है। इस बार की थीम राजनीति रखी गई है। सलमान खान प्रोमो में जहां नेता के अंदाज़ में कुर्ता-पायजामा और हाफ जैकेट पहने नज़र आए थे, वहीं अब मंच से आई तस्वीरों में वे काले सूट और नीली शर्ट में बेहद आकर्षक दिख रहे हैं।

सेट की बात करें तो इस बार का डिज़ाइन बेहद अलग है। एक शेर को राजा का मुकुट पहनाते हुए दिखाया गया है और प्रतियोगियों की एंट्री भी बीच से दिखाई जाएगी। मेकर्स लगातार जियो हॉटस्टार पर वीडियो शेयर करके संभावित कंटेस्टेंट्स के नामों के संकेत दे रहे हैं।

कब और कहां देख पाएंगे बिग बॉस 19?
बिग बॉस 19 का प्रसारण 24 अगस्त से शुरू होगा। शो का टेलीकास्ट हर रात 10:30 बजे होगा जबकि प्रीमियर एपिसोड रात 9:30 बजे ऑन-एयर होगा। दर्शक इसे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार दोनों पर देख सकेंगे।

संभावित प्रतियोगियों की सूची:
अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, नगमा मिर्जेकर, तानिया मित्तल, नताइला, नीलम गिरि, जीशान कादरी, गौहर खन्ना, बसीर अली, अभिषेक बजाज, अमल मलिक, मृदुल तिवारी, आवेज़ दरबार, शाहबाज़ बादेशा, प्रणित मोरे, डिनो जेम्स, कुनिचका सदानन्द, अतुल किशन।