BREAKING:
August 19 2026 02:10 pm

बिग बॉस 19 का धमाकेदार आगाज़, पहले एपिसोड में ही घर में बवाल

Post

India News Live,Digital Desk : सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। पहले ही एपिसोड से घर में बहस, तकरार और ड्रामा शुरू हो गया। खास बात यह है कि शो के अगले ही दिन नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हो गई, जिसने फैंस को चौंका दिया।

जियो हॉटस्टार पर जारी प्रोमो वीडियो के मुताबिक, बिग बॉस ने सभी 16 सदस्यों को कॉन्फ्रेंस हॉल में बुलाया। वहां हर कंटेस्टेंट को बाकी सदस्यों की कमियां बताकर उन्हें नॉमिनेट करना था। जिस सदस्य का नाम सबसे ज्यादा बार लिया गया, वो इस हफ्ते नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल हो गए। इस प्रक्रिया के बाद 7 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिन पर अब एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है।

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स के नाम:
अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोसजेक और प्रणित मोरे।

दिलचस्प बात यह है कि ये सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने क्षेत्र में काफी पॉपुलर हैं और शो में मज़बूत दावेदार माने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा गौरव खन्ना को लेकर हो रही है, जिन्हें इस सीजन का स्टार कंटेस्टेंट कहा जा रहा है। उनकी तुलना बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला से की जा रही है, क्योंकि दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के बड़े चेहरे रहे हैं। ऐसे में गौरव का पहले ही हफ्ते नॉमिनेशन में आना फैंस के लिए बड़ा झटका है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इन 7 में से कौन सा कंटेस्टेंट घर से बाहर होता है और कौन अपनी गेम स्ट्रैटेजी से शो में टिके रहने में कामयाब होता है।

Tags:

बिग बॉस 19 Bigg Boss 19 सलमान खान शो Salman Khan Bigg Boss बिग बॉस नॉमिनेशन Bigg Boss Nomination गौरव खन्ना बिग बॉस Gaurav Khanna Bigg Boss बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स Bigg Boss 19 Contestants बिग बॉस एलिमिनेशन Bigg Boss elimination बिग बॉस वोटिंग Bigg Boss voting नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स Nominated Contestants बिग बॉस हॉटस्टार Bigg Boss JioHotstar Bigg Boss episode 1 बिग बॉस 19 ड्रामा Bigg Boss drama सलमान खान बिग बॉस होस्ट Salman Khan Host बिग बॉस 19 लेटेस्ट प्रोमो Bigg Boss 19 Promo Bigg Boss First Nomination बिग बॉस 19 लेटेस्ट अपडेट Bigg Boss latest update Gaurav Khanna Nomination Siddharth Shukla Comparison बिग बॉस फैंस रिएक्शन Bigg Boss Fans Reaction Bigg Boss Star Contestant नीलम गिरी बिग बॉस Tanya Mittal Bigg Boss अभिषेक बजाज बिग बॉस Abhishek Bajaj Bigg Boss जीशान कादरी बिग बॉस Zeeshan Qadri Bigg Boss नतालिया जानोसजेक बिग बॉस Natalia Bigg Boss प्रणित मोरे बिग बॉस Pranit More Bigg Boss Bigg Boss 19 First Week बिग बॉस सीजन 19 अपडेट Bigg Boss 19 News Bigg Boss Latest Episode Bigg Boss Elimination News बिग बॉस 19 वीकेंड का वार Bigg Boss Weekend Ka Vaar Salman Khan Show News