BREAKING:
September 08 2026 08:05 am

हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 30 से ज्यादा यात्री घायल

Post

India News Live,Digital Desk : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नम्होल चौक के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह बस पंजाब के नूरमहल से 36 यात्रियों को लेकर दरलाघाट जा रही थी। सफर के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद एम्स पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे।