गोलमाल 5 में करीना कपूर और सारा अली खान? रोहित शेट्टी की बड़ी तैयारी
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-11 17:32:00
India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग अलग ही होती है। इन्हें दर्शक सिर्फ देखते ही नहीं, बल्कि इनकी दीवानगी में खुद को भी खो देते हैं। ऐसे ही फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फ्रैंचाइजी फिल्मों की भी अपनी खास जगह है। खासतौर पर गोलमाल सीरीज, जो लंबे समय से लोगों का पसंदीदा कॉमेडी शो है।
अब गोलमाल फ्रैंचाइजी का अगला हिस्सा यानी ‘गोलमाल 5’ आने वाला है और इसकी खबरें फैंस में उत्सुकता बढ़ा रही हैं।
सारा अली खान और करीना कपूर का कनेक्शन
हाल ही में ऐसी खबरें आई हैं कि गोलमाल 5 में करीना कपूर की वापसी होने वाली है और इस बार फिल्म में सारा अली खान भी नजर आएंगी।
दरअसल, रोहित शेट्टी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें लिखा था कि उनकी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी में सारा और करीना दोनों को शामिल किया जा सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि क्या दोनों को वास्तव में कंफर्म कर लिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने करीना कपूर और सारा अली खान दोनों को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। फिलहाल दोनों से बातचीत जारी है और जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान हो सकता है।
गोलमाल 5 को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है, और अगर सारा और करीना दोनों इस फिल्म में शामिल होती हैं, तो यह पहले से भी ज्यादा एंटरटेनिंग होने वाली है।