सपा में बड़ा बदलाव, पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति शुरू
India News Live,Digital Desk : समाजवादी पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने जानकारी दी कि यह कदम पंचायत चुनाव और आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पार्टी का मानना है कि नई रणनीति के साथ मैदान में उतरना जरूरी है।
सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी जल्द ही नए प्रभारियों की नियुक्ति करेगी। इस बार तैनाती करते समय पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को प्राथमिकता दी जाएगी। यही वजह है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन में पीडीए के विस्तार पर जोर दे रहे हैं।
पार्टी का मकसद है कि पंचायत चुनाव से लेकर 2027 तक संगठन को और मज़बूत किया जाए और नई टीम के साथ जनता के बीच पहुंच बनाई जाए।