बीएचयू का डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र: सिविल सेवा कोचिंग योजना 2025-26

Post

India News Live,Digital Desk : बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (DAC-E) ने सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय और राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की निश्शुल्क कोचिंग की विस्तृत योजना जारी कर दी है।

यह पहल डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

कोचिंग की मुख्य जानकारी

परीक्षाएं: UPSC और UPPSC (ग्रुप A)

सीटें: 100

कोर्स अवधि: 12 महीने

आवेदन अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2026

परीक्षा प्रक्रिया: ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा; चयन अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची के माध्यम से होगा।

पात्रता

सभी स्रोतों से कुल पारिवारिक आय ₹8 लाख प्रति वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।

उम्मीदवार को स्नातक की डिग्री पूरी होनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को डा. अंबेडकर फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी:

स्थानीय छात्र: ₹5,000 प्रति माह

बाहरी छात्र: ₹4,000 प्रति माह

कोर्स में शामिल विषय

सामान्य अध्ययन: इतिहास, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र, भूगोल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, करंट अफेयर्स

रीजनिंग और एनालिटिकल एप्टीट्यूड

सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी

उपस्थिति और नियम

प्रत्येक छात्र के लिए माहाना 75% से अधिक बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है।

बिना उचित कारण (जैसे चिकित्सा) अनुपस्थित रहने या कोर्स बीच में छोड़ने पर मंत्रालय द्वारा किए गए कुल व्यय की वसूली की जाएगी।