Bhai Dooj 2025 : भाई-बहन के रिश्ते का प्यारा त्योहार

Post

India News Live,Digital Desk : भाई दूज, रक्षाबंधन की तरह, भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और स्नेह को दर्शाने वाला खास दिन है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और भाई उन्हें प्यार भरे तोहफे देते हैं। मान्यता है कि इस दिन यमदेव और यमुना जी की पूजा भी की जाती है। अगर आप अपने भाई या बहन को इस भाई दूज पर शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां कुछ खास संदेश दिए गए हैं।

भाई दूज 2025 शुभकामनाएं (Bhai Dooj 2025 Wishes)

खुशियों से भरा भाई दूज
भाई दूज का यह पर्व आपके जीवन में खुशियों की बहार लाए।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

भाई की मुस्कान
भैया के होने से हर दिन मुस्कान होती है,
उनकी खुशियों का सारा जहान हमारे पास होती है।
मेरे प्यारे भाई को भाई दूज की शुभकामनाएं!

दीर्घायु और प्रेम का संदेश
भाई दूज का त्योहार देता है दीर्घायु का आशीर्वाद,
और लाता है जीवन में खुशियों की बहार।
हमेशा बना रहे बहन-भाई के रिश्ते का प्यार।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

रिश्ते की मिठास
भाई दूज का त्योहार है खास,
यूं ही बनी रहे हमेशा हमारे रिश्ते की मिठास।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

अटूट प्यार
बहन चाहे भाई का प्यार,
चाहे मिले न कोई उपहार।
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
भाई को मिले खुशियां अपार।
भाई दूज की शुभकामनाएं।

प्रेम और विश्वास का बंधन
प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ मांगो, उसे तुम पाओ।
भाई दूज का त्योहार है, भैया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहन से तिलक लगवाओ।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

भाई की खुशी की दुआ
भाई, तेरे मेरे प्यार का बंधन,
प्रेम और विश्वास का बंधन।
तेरे माथे पर तिलक लगाऊं,
मांगूं दुआएं तेरे लिए हर पल।
भाई दूज की शुभकामनाएं।

आरती और आशीर्वाद
आरती की थाली सजाऊं,
कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाऊं।
तेरे उज्ज्वल भविष्य की कामना करूं,
संकट न आए तुझ पर, ऐसी दुआ करूं।
भाई दूज की शुभकामनाएं।

भाई-बहन का सुंदर रिश्ता
भाई और बहन का रिश्ता हमेशा प्यार,
देखभाल और खुशियों से भरा रहे।
आपको और आपके भाई-बहन को भाई दूज की शुभकामनाएं।

प्यार भरा त्योहार
चंदन का टीका, नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद, बहन का प्यार।
खुशी से मनाएं भाई दूज का त्योहार।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

रिश्तों का बंधन
रिश्तों का यह बंधन कभी टूटे न,
प्यार में कभी कोई कमी न छूटे।
भाई दूज की है तुम्हें दिल से मुबारक।