Beginning of Sawan 2025 : जानिए पहले दिन शिव पूजन की सही विधि और जरूरी सामग्री
India News Live,Digital Desk : आज से भगवान शिव को समर्पित सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। यह महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव स्वयं धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की सभी परेशानियां दूर करते हैं। ऐसे में यदि आप इस शुभ अवसर पर शिव जी की पूजा सच्चे मन से करते हैं, तो उनकी कृपा जरूर मिलती है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि सावन के पहले दिन पूजा कैसे की जाए और भगवान शिव को कौन-कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए, तो यह लेख आपके लिए है।
शिव पूजा के लिए आवश्यक सामग्री
भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग
स्वच्छ जल
बिल्व पत्र (त्रिदल होना चाहिए)
धतूरा और भांग
पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
चंदन
रोली और अक्षत
पुष्प (आक, कनेर, चमेली, सफेद फूल)
धूप व दीपक
फल और मिठाई
पूजा करने की विधि
सबसे पहले हाथ में फूल और जल लेकर संकल्प लें कि आप यह पूजा पूरी श्रद्धा से करेंगे।
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और फिर पंचामृत से अभिषेक करें।
अभिषेक करते समय लगातार "ॐ नमः शिवाय" का जप करते रहें।
अभिषेक के बाद शिवलिंग को फिर से शुद्ध जल से स्नान कराएं।
अब चंदन, रोली, अक्षत अर्पित करें।
भगवान शिव को आंक, कनेर और चमेली के फूल चढ़ाएं।
बिल्व पत्र और धतूरा जरूर चढ़ाएं, यह उन्हें बहुत प्रिय है।
अब धूप-दीप जलाकर आरती करें और अंत में क्षमा याचना करें।
शिव पूजन में बोले जाने वाले मंत्र
"ॐ नमः शिवाय॥"
"ॐ पार्वतीपतये नमः॥"
"ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्..."
"ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥"
शिव जी को प्रिय भोग
आप शिव जी को खीर, बेल फल, सफेद मिठाई और ठंडाई अर्पित कर सकते हैं।
भगवान शिव को प्रिय फूल
आक, धतूरा, बिल्व पत्र, कनेर, शमी, चमेली और सफेद रंग के फूल शिव जी को विशेष रूप से प्रिय होते हैं।