BREAKING:
September 12 2026 07:10 am

एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ़ में बड़ा बदलाव, बीसीसीआई का कड़ा कदम

Post

India News Live,Digital Desk : एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रही है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम की घोषणा करने के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ़ में भी अहम फेरबदल किए हैं।

बीसीसीआई ने लंबे समय से टीम इंडिया के साथ जुड़े मैनेजर राजीव कुमार को हटा दिया है। वे लगभग 15 सालों से टीम का हिस्सा रहे थे और हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी टीम के साथ थे। लेकिन बोर्ड ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया और उन्हें टीम से अलग कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, राजीव की जगह बीसीसीआई ने नए मैनेजर की नियुक्ति भी कर दी है। टीम प्रबंधन की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने टीम के दूसरे मैनेजर अरुण कनाडे से भी नाता तोड़ लिया है।

इसके अलावा, पहले सोहम देसाई को अनुबंध विस्तार का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। वहीं, टीम ने टी. दलीप को भी बाहर कर दिया था, हालांकि बाद में उन्हें फिर से बुला लिया गया।

इसी बीच चर्चा है कि इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल और असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशे की भूमिका पर भी तलवार लटक रही है। बीसीसीआई उनके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है क्योंकि उनके कार्यकाल में टीम को खास सफलता नहीं मिल पाई। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ भले ही ड्रॉ रही, लेकिन कई सवाल खड़े हुए, जिसके चलते इन दोनों की नौकरी भी खतरे में बताई जा रही है।