Bada Mangal 2025 : इन आसान उपायों से पाएं हनुमान जी की कृपा और जीवन की समस्याओं से राहत

Post

India News Live,Digital Desk : ज्येष्ठ माह में आने वाले हर मंगलवार को विशेष महत्व दिया जाता है। इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस साल ज्येष्ठ मास में कुल 5 बड़े मंगल पड़ रहे हैं। यह समय भगवान हनुमान की भक्ति और कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

क्या करें बड़े मंगल के दिन?

बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा का पाठ ज़रूर करें और हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लड्डू, और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, आप रक्षा स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं, जिससे जीवन के दुख और संकट दूर हो सकते हैं।

नींबू के चमत्कारी टोटके:

मंगलवार को नींबू से जुड़े टोटके बेहद असरदार माने जाते हैं। अगर आपको लग रहा है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा, तो एक नींबू लेकर उसे सिर से सात बार वारें। फिर उस नींबू को दो भागों में काटें — बाएं हाथ वाला नींबू दाईं ओर और दाएं हाथ वाला बाईं ओर फेंक दें। माना जाता है कि इससे बुरी नजर, तंत्र-मंत्र और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

अगर वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है, तो हनुमान जी के सामने एक नींबू में चार लौंग लगाकर अर्पित करें और हनुमान चालीसा पढ़ें। यह उपाय रिश्तों में मधुरता लाने में सहायक माना जाता है।

धन की समस्या होगी दूर:

अगर धन की तंगी से परेशान हैं, तो बड़े मंगल के दिन व्रत रखें और लाल रंग के वस्त्र पहनें। हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करें और उन्हें लाल फल व फूल अर्पित करें। यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।