‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना बनेंगे कार्तिक आर्यन के रिप्लेसमेंट

Post

India News Live,Digital Desk : साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनकर और अनन्या पांडे की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी। पिछले 6 साल से इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही थी, और अब आखिरकार फिल्म की रिलीज़ डेट का खुलासा हो गया है।

जब से सीक्वल (Pati Patni Aur Woh Sequel) की बात शुरू हुई थी, माना जा रहा था कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिर से नजर आएंगे। लेकिन धनतेरस के दिन हुई बड़ी घोषणा ने उनके फैंस को थोड़ा निराश कर दिया। इस बार कार्तिक की जगह आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) लीड रोल में होंगे।

‘पति पत्नी और वो दो’ की नई स्टारकास्ट

18 अक्टूबर को टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर सीक्वल की घोषणा की। पोस्टर के मुताबिक, फिल्म में आयुष्मान खुराना पति और गर्लफ्रेंड्स के बीच फंसे नजर आएंगे। पहली फिल्म में कार्तिक की एक पत्नी और गर्लफ्रेंड थी, लेकिन अब आयुष्मान के चारों तरफ तीन महिलाओं की दुनिया घूमती दिखेगी।

फिल्म का नाम है ‘पति पत्नी और वो दो’ (Pati Patni Aur Woh Do)। पोस्टर में लिखा है:
"हर पति की होती है अपनी ही एक अफलातून दुनिया। जो भले ही उन्हें सताती हो, मगर हमें खूब हंसाती है।"

आयुष्मान खुराना के साथ ये तीन हीरोइनें होंगी लीड

सीक्वल में लीड हीरोइनों को भी बदल दिया गया है। इस बार भूमि पेडनकर और अनन्या पांडे की जगह सारा अली खान (Sara Ali Khan), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आएंगी।

फिल्म अगले साल 4 मार्च को होली के मौके पर रिलीज़ होगी, और उम्मीद है कि यह भी दर्शकों को पहले पार्ट की तरह खूब एंटरटेन करेगी।