BREAKING:
July 30 2026 01:47 am

Auspicious yoga will be formed in September : 4 राशियों पर धन वर्षा, मिलेगा सम्मान और समृद्धि

Post

India News Live,Digital Desk : सितंबर माह ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने ग्रहों की चाल ऐसे शुभ योग बना रही है, जो 4 राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शुक्र का मिलन इस माह शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण करेगा। यह योग अपार धन, यश और सफलता देने वाला साबित हो सकता है।

कब बनेगा शुक्रादित्य राजयोग?

17 सितंबर को सूर्य गोचर कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और महीने के अंत तक शुक्र भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। इसी कारण यह शुभ राजयोग बनेगा, जो 4 भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमका सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत लाभकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नया घर या गाड़ी खरीदने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, वहीं व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। आप कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी मधुर वाणी लोगों को आकर्षित करेगी और आर्थिक फायदा भी दिलाएगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और निवेश के लिए भी यह सही समय साबित होगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि में बन रहा शुक्रादित्य राजयोग खास असर दिखाएगा। इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए सितंबर से अच्छे दिन शुरू होंगे। लगातार आर्थिक लाभ मिलेगा और बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाएँ सफलता देंगी। निवेश करना इस समय शुभ रहेगा।