BREAKING:
July 27 2026 01:00 am

Auspicious effect of retrograde Saturn : चार राशियों के जीवन में आएगा बदलाव और प्रगति

Post

India News Live,Digital Desk : शनि देव को न्याय का देवता और कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। जब शनि वक्री होते हैं, यानी उल्टी दिशा में चलने लगते हैं, तो उनकी फलदायक शक्ति बढ़ जाती है। इस दौरान जिन कार्यों का फल आपको अब तक नहीं मिला था, वह अब मिल सकता है। आइए जानते हैं कि शनि के वक्री होने से किन राशियों को विशेष लाभ होने वाला है।

कर्क राशि: पारिवारिक जीवन में शांति और स्थिरता

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय घर-परिवार की समस्याओं के समाधान का है। शनि देव नौवें भाव में वक्री हो रहे हैं, जिससे आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

घर, जमीन, वाहन और माता से जुड़ी चिंताएं अब दूर होंगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। छोटी यात्राएं लाभकारी साबित हो सकती हैं। पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल

इस राशि के लोगों के लिए शनि का पांचवें भाव में वक्री होना बेहद लाभदायक है। पहले किए गए कार्यों का अब उचित सम्मान और परिणाम मिलेगा। पुरानी मेहनत रंग लाएगी और जो क्रेडिट आपको नहीं मिला था, अब वह मिलेगा। संतान से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं और उनसे सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। मन को खुशी देने वाले कार्यों के लिए समय मिलेगा।

मकर राशि: आत्मचिंतन और नए अवसरों का समय

मकर राशि के लिए शनि तीसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। पराक्रम बढ़ेगा और साहस के साथ आप नए कामों में हाथ डाल सकेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत मिलेंगे। छोटे भाई-बहनों से संबंध सुधर सकते हैं। आत्म विश्लेषण का समय है, जिससे आप अपने पुराने फैसलों की समीक्षा कर पाएंगे।

कुंभ राशि: आर्थिक लाभ और नई आमदनी के संकेत

कुंभ राशि वालों के लिए शनि दूसरे घर में वक्री होंगे, जो धन संबंधी मामलों में शुभ संकेत दे रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। शनि देव आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देंगे। परिवार में खुशहाली आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।