BREAKING:
August 02 2026 07:39 pm

Operation Shivshakti in Poonch LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

Post

India News Live,Digital Desk : जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले के कसलियान इलाके में सेना और आतंकियों के बीच ज़ोरदार मुठभेड़ चल रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सेना ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ नाम दिया है। इससे पहले भी सेना ने इसी क्षेत्र में ‘ऑपरेशन महादेव’ चलाया था।

दो आतंकवादी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इस अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब कुछ आतंकवादी सीमा पार से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें जवानों ने रोका। इसी दौरान गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए।

अब भी जारी है तलाशी अभियान

सेना की व्हाइट नाइट कोर से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात जवानों ने देगवार सेक्टर के मालदीवलान इलाके में बाड़ के पास दो संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद गोलीबारी शुरू हुई, जो अब तक जारी है। फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि और आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।