Asteroid 2024 YR4 : चंद्रमा से टकराने की 4% संभावना, NASA और ESA सतर्क

Post

India News Live,Digital Desk : साल 2024 के अंत में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि 2032 तक एक बड़ा एस्टेरॉयड धरती से टकरा सकता है। इसे एस्टेरॉयड 2024 YR4 नाम दिया गया था। कुछ समय बाद यह खतरा टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन अब नासा और ESA की नई गणनाओं के अनुसार, यही एस्टेरॉयड इस बार चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है।

टकराव की संभावना

NASA के आंकड़ों के मुताबिक, एस्टेरॉयड 2024 YR4 के चंद्रमा से टकराने की संभावना लगभग 4 प्रतिशत है। जबकि 96 प्रतिशत संभावना है कि यह बिना टकराए ही अपने रास्ते से निकल जाएगा। ESA भी इसी अनुमान को साझा कर रही है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि एस्टेरॉयड की सही स्थिति और गति का सटीक आंकलन 2026 में किया जाएगा। उस समय यह तय होगा कि टकराव का खतरा बढ़ेगा या पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

चंद्रमा पर संभावित प्रभाव

अगर एस्टेरॉयड चंद्रमा से टकरा भी गया, तो इससे चंद्रमा पर 0.5 से 1 किलोमीटर तक गहरा गड्ढा बन सकता है। इसके अलावा, टकराव से निकले मलबे और धूल के टुकड़े अंतरिक्ष में घूमने लगेंगे, जिससे धरती के आसपास मौजूद सैटेलाइट्स और अंतरिक्ष मिशनों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। वहीं, इससे छोटे उल्कापिंड और “तूटा तारा” जैसी घटनाएँ भी देखी जा सकती हैं।

खतरे को टालने की योजना

NASA और ESA ने इस खतरे को कम करने के लिए कई विकल्पों पर विचार शुरू कर दिया है। इनमें शामिल हैं:

स्पेसक्राफ्ट भेजकर एस्टेरॉयड का मार्ग बदलना

परमाणु उपकरण का इस्तेमाल करके टकराव से रोकना

हालांकि, अभी तक किसी भी एजेंसी ने इन उपायों को लागू करने का निर्णय नहीं लिया है। वैज्ञानिक फिलहाल नज़र बनाए हुए हैं और संभावित टकराव की स्थिति पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।