BREAKING:
September 22 2026 04:29 am

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन ने खोली जिंदगी की यह खास याद

Post

India News Live,Digital Desk : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 में हर एपिसोड दर्शकों को नई कहानियों और भावनाओं से जोड़ देता है। हाल ही के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट अमेया ने अपनी पहली सैलरी से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पहली कमाई से अपनी मां के लिए ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन खरीदी थी, ताकि मां का काम आसान हो सके। उनकी इच्छा थी कि उनकी मां आराम से टीवी देखें और कपड़े खुद-ब-खुद धुल जाएं।

अमेया ने अमिताभ बच्चन से उनकी पहली सैलरी का अनुभव पूछा। इस सवाल ने बिग बी को उनके शुरुआती दिनों में ले गया। उन्होंने बताया,
“मैं उस समय कोलकाता में काम करता था। मैंने सोचा था कि अपनी पहली कमाई से मां को साड़ी और पिताजी को घड़ी दूंगा। जैसे ही सैलरी आई, मैंने ऑफिस से छुट्टी ली, ट्रेन पकड़ी और घर चला गया। मां को साड़ी दी और पिताजी को घड़ी का डिब्बा दिया। लेकिन जब पिताजी ने डिब्बा खोला, तो उसमें घड़ी नहीं थी।”

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा,
“मैं उस समय एक कमरे में 5-6 दोस्तों के साथ रहता था। घर का काम करने वाले ने शायद घड़ी चुरा ली थी। उस दिन मैं बेहद परेशान था। उसी समय मैंने खुद से वादा किया कि इतनी मेहनत करूंगा कि पिताजी को सिर्फ एक नहीं, बल्कि 10 घड़ियां लाकर दूंगा।”

यह किस्सा न सिर्फ बिग बी के संघर्ष भरे दिनों की झलक देता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अपनी पहली कमाई हर इंसान के लिए कितनी खास होती है।