रोजाना शाम को घर के इन स्थानों पर दीपक जलाने के अद्भुत फायदे
- by Priyanka Tiwari
- 2025-11-28 17:46:00
India News Live,Digital Desk : वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में रोजाना घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। खासकर संध्या या गोधूलि बेला में दीपक जलाने का महत्व अधिक होता है। आइए जानें कि घर में कहां दीपक जलाना आपके लिए सबसे लाभकारी रहेगा।
मुख्य द्वार पर दीपक जलाना
घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय तेल का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। ध्यान रखें कि दीपक घर से निकलते समय आपके दाहिनी ओर हो और उसकी लौ उत्तर दिशा की ओर जले। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
तुलसी के पौधे के पास दीपक
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। रोजाना शाम की पूजा में तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं। साथ ही तुलसी के आस-पास हमेशा सफाई बनाए रखें।
उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना गया है। इस दिशा में दीपक जलाने से घर में खुशहाली, समृद्धि और मानसिक शांति बनी रहती है।
सीढ़ियों के नीचे दीपक
शाम के समय सीढ़ियों के नीचे तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना गया है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में सुख-शांति का माहौल कायम रहता है।