BREAKING:
October 28 2026 09:52 am

भारत में जल्द दस्तक देगी एलन मस्क की स्टारलिंक, मिला जरूरी सैटकॉम लाइसेंस

Post

India News Live, Digital Desk: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक आखिरकार भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के एक कदम और करीब पहुंच गई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, स्टारलिंक को भारत के दूरसंचार मंत्रालय से सैटकॉम लाइसेंस मिल गया है। यह लाइसेंस मिलना न केवल कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी यह एक अहम मोड़ है।

अब स्टारलिंक भारत में तीसरी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे यह लाइसेंस प्राप्त हुआ है। इससे पहले रिलायंस जियो और यूटेलसैट की वनवेब को यह मंजूरी दी जा चुकी है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संकेत दिए थे कि स्टारलिंक को जल्द ही लाइसेंस मिल सकता है और अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

गौरतलब है कि स्टारलिंक ने साल 2022 में ही भारत में प्रवेश की कोशिशें शुरू कर दी थीं और लाइसेंस के लिए आवेदन भी कर दिया गया था। अब आखिरकार कंपनी को भारतीय बाजार में उतरने की मंजूरी मिल चुकी है।

दूसरी ओर, अमेजन की सैटेलाइट सेवा ‘कुइपर’ भी भारत में लॉन्च के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही है।

स्टारलिंक की एंट्री से दूर-दराज और इंटरनेट से वंचित क्षेत्रों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।