Ajay Devgn's 'Drishyam 3' announced : 2 अक्टूबर का राज अब खुलेगा, विजय सलगांवकर की वापसी
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-22 17:30:00
India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रूप में बड़े पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। दृश्यम और दृश्यम 2 की अपार सफलता के बाद अब दृश्यम 3 की रिलीज का एलान कर दिया गया है।
दृश्यम 3 का अनाउंसमेंट
सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। वीडियो की लंबाई 1 मिनट 13 सेकंड है और इसमें दिखाया गया है कि विजय अपने परिवार की रक्षा के लिए नई रणनीति के साथ लौट रहे हैं।
वीडियो में अजय देवगन कहते हैं,
"दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है। लेकिन मेरे लिए सिर्फ एक सच है – मेरी फैमिली। जब तक सब थक नहीं जाते, जब तक हार नहीं जाते, मैं यहीं खड़ा हूं। आखिरी हिस्सा अभी बाकी है।"
विजय को क्रिमिनल, मर्डरर, फरेबी, मक्कार, फ्रॉड, शातिर, हीरो, निर्दोष और मास्टरमाइंड जैसे कई नामों से जाना जाता है, और वह अपने परिवार को बचाने के लिए आखिरी दांव खेलने को तैयार हैं।
रिलीज डेट और कहानी का सस्पेंस
फिल्म में एक अहम सीन है जिसमें अजय देवगन बताते हैं कि 2 अक्टूबर को उन्होंने क्या किया था। यही फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस है, जिसे अब दर्शकों के सामने खुलासा किया जाएगा।
दृश्यम 3 अगले साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी।