दिल्ली में पार्किंग विवाद बना जानलेवा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-08 16:03:00
India News Live,Digital Desk : दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक मामूली पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की गुरुवार देर रात हत्या कर दी गई। यह घटना जंगपुरा भोगल बाजार लेन में हुई, जहाँ गेट के सामने खड़े स्कूटर को हटाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा जानलेवा बन गया।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे आसिफ ने पड़ोसी से स्कूटर हटाने को कहा, लेकिन बहस इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी ने गालियां देते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी का कहना है कि पार्किंग को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ था, लेकिन इस बार आरोपियों ने बेहद क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।