June 17 2026 11:51 am

एबी इनबेव इंडिया ने सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में किया रोड सेफ्टी लैब का उद्घाटन

Post

एबी इनबेव इंडिया ने सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में किया रोड सेफ्टी लैब का उद्घाटन

· सुरक्षित सड़क पहल के तहत भारत में कंपनी की 7वीं रोड सेफ्टी लैब का उद्घाटन

· देशभर में अब तक 80,000 से ज्यादा लोगों को इस पहल से मिला है लाभ

· लखनऊ रोड सेफ्टी लैब से सालाना 15,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

 

लखनऊ, 2जून, 2026: एबी इनबेव इंडिया ने भारतकेयर्स और उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन विभाग के साथ साझेदारी में लखनऊ रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ), ट्रांसपोर्ट नगर में अपनी रोड सेफ्टी लैब का उद्घाटन किया। यह कंपनी की 7वीं रोड सेफ्टी लैब है। उत्तर प्रदेश के एक्साइज कमिश्नर डॉ. आदर्श सिंह ने इस लैब काउद्घाटन किया।

यह रोड सेफ्टी लैब एबी इनबेव की वैश्विक सड़क सुरक्षा पहल का हिस्सा है। इसे इमर्सिव एवं टेक्नोलॉजी आधारित लर्निंग एक्सपीरियंस के माध्यम से सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीडिंग, अनियंत्रित तरीके से ड्राइविंग करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने और यातायात के नियमों का पालन नहीं करने जैसे प्रमुख रिस्क फैक्टर पर चर्चा करते हुए लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल प्रतिवर्ष 15,000 से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने का कार्य करेगी।

यह पहल सड़क सुरक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बेहतर नतीजे पाने और यूनाइटेड नेशंस के सतत विकास लक्ष्य में योगदान देने की एबी इनबेव इंडिया की प्रतिबद्धता को भी मजबूती देगी। इसके तहत 2030 तक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने एवं घायल होने वालों की संख्या को आधा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस उद्घाटन के मौके पर उत्तर प्रदेश के एक्साइज कमिश्नर डॉ. आदर्श सिंह ने कहा, ‘लखनऊ आरटीओ में रोड सेफ्टी लैब का उद्घाटन नए एवं मौजूदा युवा ड्राइवर्स के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लखनऊ में एबी इनबेव इंडिया की रोड सेफ्टी लैब जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की आदत को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों को सपोर्ट करेगी। साथ ही इससे पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा के नियमों के अनुपालन में सुधार होगा।’

लखनऊ रोड सेफ्टी लैब में नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के लिए 30 मिनट का इंटरैक्टिव मॉड्यूल तैयार किया गया है। इसमें वीडियो आधारित लर्निंग, रियल लाइफ ड्राइविंग सिमुलेशन और व्यवहार का मूल्यांकन किया जाएगा। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे सुरक्षित तरीके से ड्राइविंग करने की आदतों को बढ़ावा मिले और सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन हो। एक स्केलेबल (विस्तार के योग्य) एवं सस्टेनेबल (सतत) मॉडल पर तैयार इस पहल में डिजिटल इनोवेशन, लोकल लैंग्वेज कस्टमाइजेशन और सरकार की लाइसेंसिंग व्यवस्था को इंटीग्रेट किया गया है, जिससे पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर इसे क्रियान्वित किया जा सकेगा और सड़क सुरक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का बेहतर परिणाम प्राप्त करना संभव होगा।

एबी इनबेव इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट – कॉरपोरेट अफेयर्स ब्रतिन रॉय ने कहा, ‘सड़क सुरक्षा हमारे लिए प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है। अपनी सुरक्षित सड़क पहल (सेफर रोड इनीशिएटिव) के माध्यम से हम टेक्नोलॉजी, डाटा एवं पार्टनरशिप का लाभ लेते हुए जिम्मेदारी के साथ ड्राइविंग को बढ़ावा दे रहे हैं। लखनऊ रोड नए लैब हमारे प्रयासों को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमें सरकारी सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने का गर्व है। इसके माध्यम से ऐसे व्यापक स्तर पर लागू किए जा सकने वाले समाधान तैयार किए गए हैं, जिनके माध्यम से सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक सुधार लाया जा सकता है।’

लखनऊ में इस उद्घाटन के साथ अब देश में कुल सात जगहों पर एबी इनबेव इंडिया की रोड सेफ्टी लैब स्थापित हो गई है। इनमें कर्नाटक एवं महाराष्ट्र की लैब शामिल हैं। अब तक इनके माध्यम से 80,000 से ज्यादा लोगों को लाभ हुआ है।

एबी इनबेव के लिए वैश्विक स्तर पर सड़क सुरक्षा प्रमुख मुद्दा है। कंपनी अभी 34 देशों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

Tags: