आमिर खान को मिली जान से मारने की धमकी, भांजे इमरान खान ने किया खुलासा
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-30 19:24:00
India News Live,Digital Desk : फिल्म अभिनेता आमिर खान हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनके भांजे और अभिनेता इमरान खान ने एक बड़ा खुलासा किया, जिसके बाद आमिर और इमरान की जोड़ी फिर से चर्चा में आ गई है।
जान से मारने की धमकी का मामला
इमरान खान ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उनके मामा आमिर खान को सत्यमेव जयते शो के दौरान जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इमरान ने कहा:
"मैं उन्हें अपने जन्म से जानता हूं। वह इंसान हैं जो अपने काम को पूरी ईमानदारी और ऊर्जा के साथ करते हैं। जब आमिर सामाजिक मुद्दों पर आधारित शो 'सत्यमेव जयते' कर रहे थे, खासकर कन्या भ्रूण हत्या एपिसोड के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। सही बताऊँ तो उन्हें देश से भगाने की कोशिश भी की गई।"

बता दें कि सत्यमेव जयते 2012 से 2014 तक ऑन एयर रहा और इसमें आमिर खान ने 25 एपिसोड में कई सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाई थी।
मामा-भांजे की जोड़ी बड़े पर्दे पर
इमरान और आमिर खान लंबे समय बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म है 'हैप्पी पटेल', जिसमें लीड रोल वीर दास निभा रहे हैं।
फिल्म के लेटेस्ट अनाउंसमेंट वीडियो में मामा-भांजे की जोड़ी की झलक दिखाई गई।
इमरान खान इस फिल्म के जरिए लगभग 11 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।
फिल्म की रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026