A major blow to Indian cricket: BCCI के पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा का निधन

Post

India News Live,Digital Desk : भारतीय क्रिकेट को रविवार को एक दुखद समाचार मिला। BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस खबर की पुष्टि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया पर की।

जय शाह ने जताया शोक

जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, “भारतीय क्रिकेट प्रशासन के दिग्गज और पूर्व BCCI अध्यक्ष आईएस बिंद्रा के निधन पर गहरी संवेदना। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे। ओम शांति।”

बीसीसीआई और पंजाब क्रिकेट में योगदान

इंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने 1993 से 1996 तक BCCI के 23वें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, वह 1978 से 2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के अध्यक्ष भी रहे। 2015 में उनकी सेवाओं को सम्मानित करते हुए मोहाली स्टेडियम का नाम बदलकर IS बिंद्रा स्टेडियम कर दिया गया।

क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका

बिंद्रा को 1987 में वनडे विश्व कप भारत लाने का श्रेय भी दिया जाता है। उन्होंने बीसीसीआई को फाइनेंशियली मजबूत और सबसे अमीर बोर्ड बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके चार दशक लंबे प्रशासनिक करियर ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

Tags:

आईएस बिंद्रा IS Bindra BCCI पूर्व अध्यक्ष Former BCCI President भारतीय क्रिकेट Indian cricket पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन Punjab Cricket Association पीसीए स्टेडियम PCA Stadium क्रिकेट प्रशासन cricket administration वनडे विश्व कप भारत ODI World Cup India जय शाह Jay Shah क्रिकेट का विकास cricket development भारतीय क्रिकेट इतिहास History of Indian cricket बीसीसीआई अध्यक्ष BCCI President क्रिकेट प्रशंसक Cricket administrator फाइनेंशियल स्ट्रेंथ Financial strength क्रिकेट स्टेडियम Cricket stadium मोहाली स्टेडियम Mohali stadium भारतीय क्रिकेट सम्मान Indian cricket honors क्रिकेट विरासत cricket legacy अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC क्रिकेट पुरस्कार cricket awards भारतीय क्रिकेट समाचार Indian cricket news क्रिकेट न्यूज़ cricket news क्रिकेट महानायक cricket legend क्रिकेट का योगदान Contribution to cricket क्रिकेट प्रशंसा cricket tribute क्रिकेट इतिहास cricket history